shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पुरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी कोलकाता की “अभया” को इंसाफ दिलाने आजादी की पूर्व संध्या पर महिलाएं उतरी सड़कों पर:

1 min read

आसनसोल :कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक पीजीटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दिए जाने के खिलाफ पूरे देश में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं आसनसोल में भी इस घृणित कांड की निंदा की जा रही है इसे लेकर कल पूरे देश में महिलाओं द्वारा एक अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया उन्होंने भारत की आजादी की पूर्व संध्या पर रात 11:50 से रात में सड़कों पर निकलकर इस कांड का विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी और उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की आसनसोल में बीएनआर मोड़ इलाके में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए और कोलकाता की उस महिला डॉक्टर के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की हमने जब प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं से बात की तो उनका कहना था कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जो घटना घटी वह कोई नई घटना नहीं थी आए दिन हर उम्र की लड़कियों औरतों को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है चाहे वह कार्यस्थल पर हो या बसों में ट्रेनों में या सड़कों पर उन्होंने कहा कि आज यह घटना सबके सामने आई है इसे लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि इस तरह की घटनाएं रोज हो रही है कुछ मीडिया के सामने आती है कुछ नहीं आती इन महिलाओं का कहना है कि हो सकता है इस घटना में दोषियों को सजा मिले लेकिन बात सिर्फ एक घटना के दोषियों को सजा देने की नहीं है बात उस सोच में बदलाव लाने की है जो लड़कियों पर तमाम तरह की बंदिशें लगाती हैं जो कहते तो हैं कि महिलाएं और पुरुष समान है लेकिन आज भी महिलाओं के लिए कई रास्ते बंद है उन्होंने कहा कि आखिर एक महिला को यह क्यों सोचना पड़े कि वह रात में निकलेगी या नहीं क्योंकि आज महिलाएं विभिन्न पेशों में काम कर रहीं हैं ऐसे में उनको नाइट ड्यूटी भी करनी पड़ती है अगर उनको रात में निकलने में डर महसूस होगा तो वह काम कैसे करेंगी इसके अलावा महिला कहां जाती है क्या पहनती है इस पर भी उसका आंकलन किया जाता है जो कि सरासर गलत है इसीलिए आज हजारों की संख्या में महिलाएं यहां पर इकट्ठा हुई है और महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के साथ ही यह आवाज भी उठा रहीं हैं कि समाज की सोच बदलें ताकि महिलाएं बिना किसी डर या आतंक के हर जगह पर कभी भी अपना काम कर सकें उनके मन में कोई डर ना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page