जय बांग्ला संवाद संस्था की तरफ से आयोजित किया गया आसनसोल एक्सीलेंस अवॉर्ड:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रविंद्र भवन में सोमवार को जय बांग्ला संवाद संस्था की तरफ से आसनसोल एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया इस अवार्ड सेरेमनी में आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाज सेवी सचिन राय एच एन मिश्र नरेश अग्रवाल आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जय बांग्ला संवाद संस्था के एडिटर इन चीफ शांतनु ने कहा कि वह पिछले तकरीबन 25 सालों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं ऐसे में उनको यह बात महसूस हुई कि आज भी समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो खामोशी से अपना काम कर रहे हैं लेकिन उनको अभी तक वह स्वीकार्यता नहीं मिली जिसके वह हकदार हैं इससे पहले उनके संवाद संस्था की तरफ से कोलकाता में बंगाल एक्सीलेंस अवार्ड किया गया था आसनसोल में आसनसोल एक्सीलेंस अवार्ड किया जा रहा है इस क्षेत्र में ऐसे लोगों को सम्मानित किया जा रहा है जो खामोशी से समाज को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनके बारे में समाज को पता नहीं था आज वैसे लोगों को सम्मानित किया गया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए












