shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आसनसोल जिला अस्पताल में चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या किए जाने के खिलाफ आज भी आसनसोल जिला अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और दोषी को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की इस बारे में आसनसोल जिला अस्पताल के आप्थाल्मालॉजी विभाग के चिकित्सक डॉक्टर अरशद अहमद ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ वह बेहद शर्मनाक और भयानक है उन्होंने कहा कि जो घटना उस महिला डॉक्टर के साथ हुई वह किसी भी घर की औरत के साथ हो सकती है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जाएं और भविष्य में किसी भी महिला को इस तरह से अपनी जान ना गंवानी पड़े। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपी व्यक्ति को जल्द से जल्द सजा ए मौत देने का इंतजाम किया जाए और सभी कर्मचारियों की कार्य स्थल पर सुरक्षा बढ़ाई जाए वही आसनसोल जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर श्रीरूपा भट्टाचार्य ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की तीव्र निंदा की और कहा कि डॉक्टर लोगों की सेवा करने के लिए 24 घंटे प्रयास करते हैं मेहनत करते हैं लेकिन जिस तरह से उस महिला डॉक्टर को एक वहशी के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी वह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द उस व्यक्ति को फांसी पर लटकाने का इंतजाम करें और अगर इस घटना में और भी कोई संलिप्त है तो उसको भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए उन्होंने कहा कि चिकित्सक लोगों की सेवा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं उनकी सुरक्षा का प्रबंध करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page