shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

43 नंबर वार्ड में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम में टीएमसी और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस:

1 min read

आसनसोल :43 नंबर वार्ड पार्षद आमना खातून के नेतृत्व में आज उस वार्ड के कुछ महिलाएं और पुरुष आसनसोल नगर निगम पहुंचे वह आसनसोल नगर निगम के मेयर से मिलकर 43 नंबर वार्ड में पानी की समस्या को लेकर मेयर का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे। इसी बीच 43 नंबर वार्ड के कुछ तृणमूल कांग्रेस समर्थक भी आसनसोल नगर निगम पहुंच गए और उन्होंने माकपा पार्षद आमना खातून का विरोध करना शुरू किया वह आसनसोल नगर निगम के मुख्य हाल में ही धरने पर बैठ गए इनका कहना था कि वामपंथियों का काम ही है विरोध प्रदर्शन करना और शिकायत करना इसे लेकर टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक आसनसोल नगर निगम के मुख्य हाल में ही धरना देने लगे और नारेबाजी करने लगे इसे लेकर जब हमने 43 नंबर वार्ड की माकपा पार्षद आमना खातून से बात की तो उन्होंने कहा कि आज 43 नंबर वार्ड के कुछ महिलाओं और पुरुषों को साथ लेकर वह आसनसोल नगर निगम के मेयर से मिलने आई थी पिछले कई दिनों से उनके वार्ड में पानी की काफी कमी है इसको लेकर वह मेयर का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे लेकिन टीएमसी के कार्यकर्ता और समर्थक जिस तरह से आसनसोल नगर निगम में आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है वही 43 नंबर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि मोहम्मद इमरान आलम ने भी कहा कि आज वह लोग मेयर से मिलकर 43 नंबर वार्ड में पानी की कमी की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए आए थे लेकिन जिस तरह से टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक उनके पीछे-पीछे नगर निगम में आ गए और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए इससे साफ जाहिर होता है कि यह राजनीति से प्रेरित है मोहम्मद इमरान आलम ने कहा कि उन्हें पता है कि इसके पीछे कौन है और किसने 43 नंबर वार्ड के लोगों को इस तरह से नगर निगम में भेजा है उन्होंने सीधे तौर पर टीएमसी नेता रविउल इस्लाम और शंभू गुप्ता का नाम लिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से 43 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं को यहां पर पार्षद का विरोध करने के लिए भेजा गया है उससे यह सब जाहिर होता है कि टीएमसी सिर्फ राजनीति करना चाहती है वह भी पानी जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे पर । मोहम्मद इमरान आलम ने कहा कि पानी की समस्या सिर्फ 43 नंबर वार्ड की समस्या नहीं है आसनसोल नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या है इस चीज को वह भी समझते हैं इसीलिए आज वह मेयर से बात करने के लिए आए थे उन्हें भी पता है कि मेयर और वाटर डिपार्टमेंट के अधिकारी पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से आज नगर निगम के अंदर एक पार्षद का विरोध किया जा रहा है वह दुर्भाग्यजनक है इस बारे में जब हमने टीएमसी नेता शंभू गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि पानी की समस्या कहीं पर है कहीं पर नहीं है ज्यादातर क्षेत्रों में पानी की कोई समस्या नहीं है लेकिन फिर भी माकपा पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोग नगर निगम आए हैं ताकि विरोध करके सुर्खियां बटोर सके उन्होंने कहा कि वामपंथियों का एकमात्र काम विरोध करना और शिकायत करना है शंभू गुप्ता ने कहा कि मेयर और नगर निगम के अन्य पदाधिकारी जिस शिद्दत से पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं उसको सबको मिलकर समर्थन करना चाहिए ना कि इस तरह से राजनीति करने के लिए विरोध करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page