मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बावजूद डुबुरडी चेक पोस्ट पर दलालों के जरिए आलु दुसरे राज्यों में भेजे जाने के आरोप:
1 min read
कुल्टी :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में आलू की कमी को देखते हुए यह निर्देश दिया गया था कि जब तक बंगाल में आलू उत्पादन सामान्य नहीं होता और आपूर्ति इतनी नहीं होती कि यहां के लोगों की मांग पूरी हो सके तब तक बंगाल से दूसरे राज्य में आलू का निर्यात नहीं होगा इस वजह से बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडी चेक पोस्ट से आलू के ट्रकों को जाने नहीं दिया जा रहा था लेकिन अब ऐसा आरोप सामने आया है कि किसी चीकू नामक व्यक्ति द्वारा 500 रुपए के बदले में लाल पर्ची दिया जा रहा है जिसे लेकर ट्रक चालक आसानी से चेक पोस्ट पार करके झारखंड सीमा में प्रवेश कर रहे हैं हमने जब इस बारे में कुछ ट्रक चालकों से बात की तो उन्होंने बताया कि चीकू नामक किसी व्यक्ति द्वारा 500 रुपए के बदले उन्हें लाल रंग की एक पर्ची दी जा रही है जिसको लेकर वह आसानी से डुबुरडीही चेक पोस्ट पार कर जा रहे हैं इसे लेकर काफी हलचल मच गई है इस बारे में जब हमने कुल्टी ब्लॉक के भाजपा उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि जब राज्य की मुख्यमंत्री ने आलू के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की स्वागत योग्य घोषणा की थी तब यह कैसे संभव हो रहा है कि दलाल के जरिए बंगाल की सीमा से आलू के ट्रक झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह नहीं हो सकता कि इतने बड़े-बड़े ट्रक बंगाल झारखंड सीमा से पार हो रहे हैं जबकि पुलिस प्रशासन को इसकी खबर नहीं है वहां पर चौरंगी फांड़ी की पुलिस है ट्रेफिक गार्ड है इसके बावजूद किसी को पता नहीं चल रहा है यह माना नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि इस बात की अच्छे से जांच होनी चाहिए कि आखिर यह चीकू कौन है जिसके जरिए यह गोरख धंधा चल रहा है उन्होंने कहा कि 2014 में भी इसी तरह के एक गिरोह द्वारा यही काला कारोबार चलाया गया था अब लग रहा है कि वही गिरोह 2024 में भी सक्रिय हो गया है। उन्होंने इस पर रोकथाम करने के लिए जिले के जिला शासक और पुलिस आयुक्त से कड़ा कदम उठाने की मांग की वहीं इस बारे में जब हमने कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विमान दत्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का दलाल चक्र यहां पर चल रहा है तो उस पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की की कौन यह दलाल चक्र चला रहा है इसका पता लगाएं और उसको सलाखों के पीछे डालें उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रशासन का अधिकारी भी मुख्यमंत्री के आदेशों का उल्लंघन करते हुए आलू गाड़ियों को पार करने में मदद कर रहा है तो उस पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि किसी को भी मुख्यमंत्री के आदेश का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है और अगर इसमें प्रशासन के अधिकारियों की संलिप्तता है तो उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने साफ कहा कि जब मुख्यमंत्री ने यहां की जनता की सहूलियत के लिए फिलहाल आलू के निर्यात पर रोक लगाई है तो अगर दलालों के जरिए यह काम किया जा रहा है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है दूसरी तरफ जब हमने इस चीकू नामक व्यक्ति के जेरोक्स और प्रिंटिंग की दुकान में जाकर वहां पर काम कर रहे स्टाफ से बात की तो उसने कहा कि यहां पर सिर्फ जेरॉक्स या कुछ प्रिंटिंग का काम होता है हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि उस दुकान से वह लाल रंग की पर्ची प्रिंट होती है या नहीं जिसको दिखाकर 500 रुपए के बदले आलू की गाड़ियां बंगाल से झारखंड में प्रवेश कर रही है












