डांस टीचर पर आखिर क्यों किया उन्हीं की छात्रा के अभिभावकों ने हमला? क्या है पुरा मामला?
1 min read
रूपनारायणपुर :छात्रा के परिजनों ने अचानक बिना किसी कारण के डांस टीचर पर हमला कर दिया। यह घटना रूपनारायणपुर चौकी अंतर्गत सीमांतपल्ली इलाके में सामने आयी. जानकारी के मुताबिक सीमांतपल्ली दुर्गा मंदिर में संदीप चक्रवर्ती नाम का एक शख्स डांस की ट्रेनिंग देता है। संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि बप्पा मुखर्जी नाम के एक शख्स की बेटी भी उनसे डांस सिखती है। संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि बप्पा मुखर्जी की बेटी कई दिनों तक दूसरे का ड्रेस पहन कर डांस सिखती है जब उन्होंने उस लड़की से अपना ड्रेस खरीदने को कहा डांस सीखने को कहा तो ये सुनकर बप्पा मुखर्जी गुस्सा हो गया.इसके बाद रविवार को वह सीमांतपल्ली दुर्गा मंदिर गए और कथित तौर पर संदीप बाबू की पिटाई की. संदीप बाबू के समर्थन में सैकड़ों अभिभावक पुलिस के पास पहुंचे, उन्होंने कहा कि बप्पा मुखर्जी और उनकी पत्नी पम्पा मुखर्जी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की पुलिस द्वारा आश्वासन देने के बाद अभिभावक शांत हुए।












