स्वतंत्रता दिवस से पहले आसनसोल रेलवे मंडल की तरफ से विभिन्न स्टेशनों में सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन मुस्तैद:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों बाद पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में सराबोर हो जाएगा। लेकिन प्रशासन और विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है आसनसोल रेलवे मंडल की तरफ से भी विभिन्न रेलवे स्टेशनों रेलवे लाइनों और अन्य जगहों पर सुरक्षा को देखते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया आरपीएफ जीआरपी और डॉग स्क्वायड की मदद से रेलवे ट्रैक रेलवे स्टेशन परिसर सहित तमाम जगहों की अच्छे तरीके से तलाशी ली गई आपको बता दें की स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे की तरफ से हर साल इस तरह से सघन तलाशी चलाई जाती है ताकि असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अड़चन पैदा ना कर सकें। इस मौके पर आरपीएफ जीआरपी के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने आसनसोल रेलवे डिवीजन में रेलवे ट्रैक रेलवे स्टेशन परिसर सहित विभिन्न इलाकों में चप्पे चप्पे की तलाशी ली और डॉग स्क्वॉड की मदद से किसी भी संदिग्ध चीज की जांच की गई। आपको बता दें कि 15 अगस्त तक रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार इस तरह की तलाशी अभियान और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखी जाएगी












