shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

लगातार बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए आसनसोल नगर निगम तत्पर – मेयर विधान उपाध्याय:

1 min read

आसनसोल :कल रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जल जमाव हो गया है जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि कुदरत पर किसी का वश नहीं होता जिस तरह से बारिश हो रही है और आगे भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है उससे स्थिति के और भयावह होने की आशंका है लेकिन आसनसोल नगर निगम पूरी तरह से तैयार है और सुबह से ही आसनसोल नगर निगम के सभी पार्षद और विभिन्न पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न नदियों के किनारे जिस तरह से लोगों द्वारा घर बना लिया गया है उससे भी समस्या और विकट हो रही है उन्होंने कहा कि लोगों को भी समझना चाहिए कि वह इस तरह से घर ना बनाएं जहां पर पानी आकर जमा होता है क्योंकि आखिरकार इससे परेशानी उन्हीं को होगी। वही गाड़ुई नदी के साफ सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के लिए पूरी नदी की सफाई करना संभव नहीं है क्योंकि इसके लिए 100 करोड रुपए खर्च करने होंगे जो आसनसोल नगर निगम के पास नहीं है इसलिए सिंचाई दफ्तर से बात की जा रही है और संभव है कि उनके साथ सहयोग करके पूरी नदी की सफाई की जाएगी जिससे कि आने वाले समय में इस समस्या का समाधान हो पाएगा। उन्होंने कहा कि हटन रोड सहित कुछ इलाकों से शिकायत आ रही है की निकासी व्यवस्था को जाम किया गया है उन्होंने कहा कि कल आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी पूरे शहर में जायजा लेने निकलेंगे और जहां भी इस तरह की घटना नजर आएगी तुरंत कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के निकासी व्यवस्था को बंद करके लोगों की और असुविधा करने के लिए किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। वही एसबी गोरई रोड होटल रोड आदि रास्तों पर बिजली विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए जो खुदाई की गई है उसे लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में बिजली विभाग से कहा गया है और उनको यह कहा गया है कि जहां-जहां वह खुदाई कर रहे हैं वहां पर मरम्मत करते चले ताकि लोगों को परेशानी ना हो इसके साथ ही बीसी कॉलेज के आसपास जो नए रास्ते नगर निगम द्वारा बनाए गए हैं उनको भी खोदा जा रहा है बिजली विभाग द्वारा कहा गया है कि उसके लिए फंड दिया जाएगा जिससे कि हम रास्तों को फिर से बनाया जा सके और जिन पुराने रास्तों पर काम किया जा रहा है उन रास्तों को भी बिजली विभाग द्वारा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page