गुरुवार रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से आसनसोल के कई इलाके जलमग्र:
1 min read
आसनसोल :गुरुवार रात से पश्चिम बर्धमान जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है इस वजह से इस जिले के कई इलाके पानी के नीचे चले गए हैं जल जमाव की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसनसोल भी इस प्राकृतिक आपदा से होने वाली परेशानी से अछूता नहीं रहा आसनसोल के कई इलाके इस लगातार हो रही बारिश की वजह से जलमग्न हो गए दिलदारनगर इलाके के कई हिस्से पानी के नीचे चले गए यहां पर कमर तक पानी हो गया जिससे लोगों का अपने ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया यह लोग अपने ही घरों में कैद हो गए जब हमारे संवाददाता ने इनसे बात की तो इन्होंने बताया कि वह अपने ही घरों में बिना खाना पानी के कैद होकर बैठे हुए हैं कब पानी उतरेगा इसी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है जल्द पानी उतरने का कोई आसार नहीं है ऐसे में उनको समझ में नहीं आ रहा है कि पानी कब उतरेगा और कब उनको राहत मिलेगी दिलदारनगर में पानी के इस तांडव की वजह से दिलदारनगर में एक ट्रांसफार्मर भी लगभग पूरा ही पानी के नीचे चला गया वहीं रेल पार के 28 नंबर वार्ड अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला के लोगों ने भी पानी की वजह से हो रही परेशानियों को हमारे संवाददाता के कैमरे के सामने बयान किया इनका कहना है कि एक रात की बारिश की वजह से उनके घरों में पानी घुस गया है जिस वजह से उनको अपने घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है अपने घरों के सामान को हटाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि पानी इतना ज्यादा हो गया है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इनका कहना है कि लोग यहां पर इतनी बड़ी मुसीबत में है लेकिन यहां पर इस वार्ड के पार्षद या नगर निगम के किसी अधिकारी या प्रशासन के किसी अधिकारी का कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा की हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इनका कहना है कि मानसून से पहले नदी नालों के साफ सफाई की बात तो कही जाती है लेकिन साफ सफाई की नहीं जाती जिस वजह से हर साल यह परेशानी होती है वहीं पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस के अल्पसंख्यक डिपार्मेंट चेयरमैन मोहम्मद शाकिर ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लगातार गाड़ुई नदी के साफ सफाई को लेकर नगर निगम से मांग की जाती रही है जिला शासक से लेकर एडीएम हर स्तर पर यह मांग की गई है लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है हर साल बारिश का मौसम आने से पहले नगर निगम द्वारा बोर्ड मीटिंग की जाती है और कहा जाता है की नदी के साफ सफाई की जाएगी लेकिन आखिरकार होता कुछ नहीं है और यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि आज यहां पर जो हालात है वह सबके सामने है मवेशियों तक को रहने की जगह नहीं है और लोगों को अपने ही घरों से अपना सामान निकालना पड़ रहा है क्योंकि उनके घरों में पानी घुस रहा है उन्होंने कहा कि हाजी कदम स्कूल में भी पानी घुस गया है वह भी जलमग्न हो गया है उन्होंने साफ कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रेल पार के लोगों का वोट तो टीएमसी को चाहिए लेकिन यहां के लोगों की परेशानियों से टीएमसी नेताओं मंत्रियों या नगर निगम को कोई सरोकार नहीं है












