shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

क्या आसनसोल नगर निगम सो रही है :फ़िरोज़ खान एफके:

1 min read

आसनसोल :मशहूर अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी फिरोज खान एफके लगाताार सोशल मीडिया के जरिये आसनसोल के खराब सड़क के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और आसनसोल नगर निगम को ध्यान देने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।

फिरोज खान एफके ने कहा कि हटन रोड गोराई रोड के बारे में बताया कि यह दोनों रास्तों पर बहुत सी जगहों पर रोड में अंडरराउंड पाइप का काम हुआ है या हो रहा है। विकास का काम होना बहुत जरूरी है और शहर में जितना विकास का काम होगा उतना अच्छा है लेकिन जहां जहां रोड का काम हुआ है वहां पर बहुत दिनों से वैसे ही रोड में खुदाई कर के छोड़ दिया गया है। बहुत से जगहों में रोड में गढ्ढा हो गया है जहां पर बरसात में गड्ढे में पानी जमा हुआ है और रोड में कीचड़ हो गया है जिससे रोड का बुरा हाल है।

गोराई रोड में इस्माइल मोड़ से ले कर इस्लामपुर मोड़ तक और आसनसोल जिला अस्पताल तक रोड का बहुत बुरा हाल है। बड़े बड़े गड्ढे हो कर वैसे ही पड़ा हुआ है, कहीं पर भी मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। ख़राब रोड होने की वजह से रोड आधा इस्तमाल हो रहा है और आधा रोड गड्ढा और कीचड़ के कारण इस्तेमाल के लायक नहीं है। इस वजह से अस्पताल जाने वाले एम्बुलेंस से ले कर सभी लोगो को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
यही रोड शहर के कई स्कूलों से जुड़ी हुई है जिससे स्कूल बच्चों को भी परीशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। रोड की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

यह सब देखते हुए फिरोज खान एफके ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए बोला कि आसनसोल नगर निगम क्या कर रहा है, क्यों किसी को यह नजर नहीं आ रही है। कोई ठेकेदार काम करता है तो उसकी जिम्मेदारी रहती है कि काम के बाद फिर से सड़क को उसी तरह अच्छा से मरम्मत कर के तैयार कर दें जिससे कोई समस्या नहीं हो।
फिरोज खान एफके ने इस बात पर हैरानी जताई कि
यह आसनसोल का मुख्य और मशहूर रोड है जो अस्पताल, स्कूल, कोर्ट और कई महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है और इसका यह हाल। पूरे शहर के लोगों को ये परेशानी दिखाई दे रही है और लोग परेशान है फिर आसनसोल नगर निगम को क्यों नजर नहीं आ रहा है आसनसोल नगर निगम के अधिकारी अपनी एसी कार से उतर कर एक बार इस सड़क पर पैदल या दोपहिया वाहन से चलें तो मालूम होगा कि लोगों को कितनी परेशानी हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page