मोहन बागान दिवस पर आसनसोल मरिनर्स की तरफ से हुआ स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :मोहन बागान दिवस के अवसर पर आसनसोल मेरीनर्स की तरफ से मंगलवार को कोर्ट रोड पूजा कमिटी के प्रांगण में एक स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां आसनसोल मेरिनर्स की तरफ से संस्था के सभी सदस्य तथा मोहन बागान के पूर्व खिलाड़ी मानस भट्टाचार्य और कृष्णेंदु राय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिल व्यू हॉस्पिटल और एक निजी नेत्र चिकित्सा केंद्र ने सहयोग किया। आपको बता दें कि 29 जुलाई मोहन बागान से जुड़े हर एक व्यक्ति के लिए बेहद खास दिन है इसी दिन 1911 में मोहन बागान के 11 खिलाड़ियों ने बिना बूट पहने खेलते हुए अंग्रेजों के फुटबॉल टीम को परास्त किया था उस दिन को याद करते हुए हर साल 29 जुलाई को मोहन बागान दिवस मनाया जाता है












