जमुड़िया के तालतोड़ में तालाब में पलटी ट्रक इलाके में आतंक:
1 min read
जमुड़िया :बेंड पत्थर नैचुरल से लदा एक ट्रक
जमुरिया के तालतोड़ ग्राम में एक तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस तलाब मे मछली पालन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि तालाब की सभी मछलियां मर चुकी है ,तालाब का पानी दूषित हो चुका है ,बहुत से लोग इस तालाब में स्नान भी करते थे अब गांव वालों को पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की वजह से उनका काफी नुकसान हुआ है मछलियां बह गई है उन्होंने कहा कि यहां पर तकरीबन डेढ़ फुट गहरा एक गढ्ढा है जिस वजह से यह हादसा हुआ। फिर भी इसी रास्ते से ही 70 80 तन लोड लेकर ट्रकों का आवागमन होता है। जिस वजह से यहां हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मार्ग पर भारी गाड़ियों को चलने से रोकने की कोशिश की गई है लेकिन फिर भी गाड़ियों का परिचालन होता है उन्होंने कहा कि अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि चुरुलिया के कई जगह से इस तरह का हार्ड नैचुरल लाया जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर यह सरकारी रुप से लाया जाता तो वागन के जरिए आता इस तरह से रात में ट्रक से क्यों आता? हालांकि जनार्दन गोस्वामी नामक एक व्यक्ति ने बताया कि वह यहां पर फिलहाल नहीं रहते उनके घर यहां पर घर बन रहा है उन्होंने कहा कि ट्रक में कोयला लदा हुआ था और इस गांव के रास्ते से ही कोयला बालू के ट्रकों का आवागमन होता है जिस वजह से रास्ते की हालत काफी खराब हो गई है और इसी खराब भारत की वजह से ही कल रात यह ट्रक पलट गई।












