जसीडीह स्टेशन पर एक कांवड़िया आए ट्रेन की चपेट में, अस्पताल में भर्ती:
1 min read
जसीडीह :ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िया के दोनों पैर जख्मी जसीडीह। जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक कांवरिया ट्रेन की चपेट में आ गया। बिहार के फतेहपुर जिला के दहरता निवासी कांवरिया धर्मेंद्र पंडित गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र पंडित सोमवार को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ट्रेन में सवार होने के लिए जसीडीह स्टेशन पहुंचा था. इस दौरान एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन को आते देख रेलवे ट्रैक पार कर दो नंबर प्लेटफॉर्म जा रहा था. इसी क्रम में मोकामा-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गये. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे बाद उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया.












