तीस नंबर वार्ड पार्षद गोपा हालदार के नेतृत्व में डेंगू की रोकथाम के लिए वार्ड के विभिन्न तालाबों में छोड़े गए गप्पी मछली:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है नगर निगम की तरफ से हर एक वार्ड के पार्षद को अपने वार्ड में डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयत्न करने के लिए कहा गया है इसी कड़ी में आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड के विभिन्न तालाबों में वार्ड पार्षद गोपा हालदार की देखरेख में गाप्पी नामक एक विशेष प्रकार की मछली छोड़ी गई जो डेंगू मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर देती है डिपो पाड़ा गोपाल नगर के अलावा 30 नंबर वार्ड के विभिन्न तालाबों में यह मछली छोड़ी गई इसके साथ ही पार्षद की देखरेख में विभिन्न इलाकों में मच्छरों को खत्म करने के लिए स्प्रे किया गया और साफ सफाई की गई इस बारे में पार्षद गोप हलदर ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के निर्देशानुसार उन्होंने अपने वार्ड में मच्छरों को नष्ट करने के लिए यह प्रयास शुरू किए हैं उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती कि उनके वार्ड में डेंगू का एक भी मामला हो इसलिए वह पूरी तत्परता के साथ इस अभियान को लेकर आगे बढ़ रही हैं












