shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

9 अगस्त को पूरे विश्व के साथ साथ आसनसोल में भी मनाया जायेगा विश्व आदिवासी दिवस:

1 min read

आसनसोल :आगामी 9 अगस्त को रविंद्र भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर हमने पश्चिम बर्धमान गोंड महासभा के अध्यक्ष अमरनाथ गोंड से बात की। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आसनसोल के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होने बताया कि आदिवासी ही इस धरती के मूल निवासी हैं लेकिन आज उनको उनके जल जंगल जमीन के अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने सभी आदिवासी समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि सभी को देश में समान अधिकार प्राप्त हैं। जाती वर्ण धर्म के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है। अमरनाथ गोंड ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ही आदिवासी समाज के लोगों का उत्थान हो सकता है और इसीलिए 9 अगस्त के कार्यक्रम की महत्ता और बढ़ जाती है जहां आदिवासी समाज के लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस ज़िले में जब भी आदिवासी समाज के लोगों का कोई भी कार्यक्रम होता है तो राज्य के मंत्री मलय घटक का पूरा सहयोग उनको मिलता है। वह हमेशा इन कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं और आदिवासी समाज की हौसला अफजाई करते हैं। अमरनाथ गोंड ने इसके लिए मंत्री मलय घटक को धन्यवाद दिया और सभी से 9 अगस्त के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत करने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page