shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सीमा दत्ता चौधरी ने ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामना पावरलिफ्टिंग को ओलंपिक स्पोर्ट बनाने की जताई ख्वाहिश:

1 min read

दुर्गापुर :फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुनिया का सबसे बड़ा खेल महोत्सव ओलंपिक शुरू हो चुका है भारत से भी विभिन्न स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ी पेरिस पहुंच चुके हैं पिछले कुछ ओलंपिक खेलों में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है कई स्वर्ण रजत और कांस्य पदकों पर भारत के खिलाड़ियों ने अपना कब्जा जमाया है और अपने प्रदर्शन से पूरे विश्व को मंत्रमुग्ध किया है इस साल भी भारतीय खिलाड़ियों से कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है हमने ओलंपिक और भारतीय खिलाड़ियों की संभावनाओं को लेकर अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर और दुर्गापुर की बेटी सीमा दत्ता चौधरी से बात की उन्होंने सबसे पहले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आशा प्रकट की की जो खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने पेरिस गए हैं वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम गौरवान्वित करेंगे उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से विभिन्न स्पर्धा में जिस तरह से देश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है उससे उनको पूरी उम्मीद है कि इस बार पेरिस में भारतीय खिलाड़ी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे और इतिहास में सबसे ज्यादा पदक लेने का रिकॉर्ड इसी बार बनेगा उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले चार वर्षो में जो तैयारी की है उसका फल इस बार जरूर मिलेगा और उनको पूरा भरोसा है कि भारत के खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का झंडा लहराएंगे हालांकि एक अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर होने के नाते उनको एक अफसोस भी है कि पावरलिफ्टिंग को ओलंपिक स्पर्धा के रूप में अभी तक मान्यता नहीं मिली है सीमा दत्ता चौधरी ने कहा की पावरलिफ्टिंग एक ऐसा खेल है जो विश्व के सैकड़ो देशों में खेला जाता है और एक पावरलिफ्टर होने के नाते वह भी चाहतीं हैं कि ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करें इसीलिए उनकी दिली तमन्ना है कि अगले ओलंपिक से ही पावरलिफ्टिंग के खेल को भी ओलंपिक स्पोर्ट के रूप में मान्यता प्रदान की जाए ताकि उनके जैसे पावर लिफ्टर ओलंपिक के मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page