किसी भी गरीब युवक को नहीं होने दिया जाएगा बेरोजगार – राजु अहलूवालिया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में टोटो के परिचालन को लेकर आज पश्चिम बर्धमान जिले के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में राहा लेन टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें इस शहर के तमाम टोटो चालक उपस्थित थे बैठक के बारे में जानकारी देते हुए श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने बताया कि आज अभिजीत घटक के नेतृत्व में टोटो चालकों की एक बैठक हुई उन्होंने कहा कि एक समस्या उत्पन्न हुई थी लेकिन आज की बैठक में जो बात उभर कर आई उससे अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो चुकी है उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब युवक को बेरोजगार होने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो कभी भी गरीबों को बेरोजगार नहीं होने देगी इसलिए इसका भी एक ऐसा समाधान निकाला जाएगा कि किसी भी टोटो चालक का रोजगार न जाए इस बारे में नेतृत्व आरटीओ और पुलिस अधिकारियों से बात कर रही है उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस रूट और रजिस्ट्रेशन को लेकर जो भी समस्या उत्पन्न हुई थी वह काफी हद तक दूर कर ली गई है राजू अहलूवालिया ने इस समस्या के लिए मूलतः टोटो शोरूम के मालिकों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने गरीब युवकों को भ्रमित टोटो बेचा था। लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि श्रमिक नेता मलय घटक और अभिजीत अब घटक इस समस्या का कोई स्थाई और सकारात्मक समाधान निकाल लेंगे












