टोटो को लेकर प्रशासन के फैसले के परिपेक्ष में आज आईएनटीटीयूसी नेता अभिजीत घटक के नेतृत्व में हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :प्रशासन की तरफ से आसनसोल में चलने वाले टोटो को लेकर लिए गए फैसले के परिपेक्ष में आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया पश्चिम बर्धमान जिले के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में इस बैठक में शहर के तमाम टोटो चालक उपस्थित थे इस दौरान प्रशासन के फैसलों को लेकर आलोचना हुई इस बारे में अभिजीत घटक ने बताया कि प्रशासन द्वारा टोटो को लेकर लिए गए फैसलों को लेकर टोटो चालकों में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है इनको दूर करने के लिए आज इस बैठक का आयोजन किया गया इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि इस बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले आएनईटीटीयूसी के नेताओं से बात करें उसके बाद ही सर्वसम्मति के माध्यम से कोई फैसला लें












