काली पहाड़ी के पास झारखंड लॉटरी से लदे टेंपो को पुलिस ने पकड़ा:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल में झारखंड लॉटरी पर रोक लगी हुई है लेकिन फिर भी लगातार झारखंड लॉटरी टिकट बंगाल सीमा में प्रवेश कर रही है इसके पीछे कौन लोग हैं आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार इसकी जांच कर रही है और झारखंड लॉटरी के आसनसोल में प्रवेश को रोकने के लिए कटिबद्ध है। पुलिस की इसी तत्परता की वजह से रविवार रात 8:00 बजे के आसपास आसनसोल के काली पहाड़ी मोड़ पर पुलिस द्वारा झारखंड लॉटरी से लदी हुई एक टेंपो को पकड़ा गया टेंपो में झारखंड लॉटरी टिकट पाए जाने पर पुलिस द्वारा ड्राइवर से पूछताछ शुरू की गई आपको बता दें कि रविवार को आसनसोल के काली पहाड़ी मोड़ के पास पुलिस द्वारा नाका चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस अधिकारियों ने इस टेंपो को रोका बताया जा रहा है कि इस टेंपो के जरिए झारखंड लॉटरी के टिकट आसनसोल ले जाए जा रहे थे पुलिस द्वारा सभी लॉटरी टिकटों को जब्त कर लिया गया पुलिस के अधिकारी अब इस जांच में जुड़ गए हैं कि इसके पीछे कौन है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में झारखंड नंबर की लॉटरी के टिकट पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन फिर भी दुकानदार ज्यादा मुनाफे के लालच में इन टिकटों की बिक्री करते हैं












