21 जुलाई के अवसर पर पश्चिम वर्धमान जिला युवा कांग्रेस की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन :
1 min read
आसनसोल: 21 जुलाई यानी शहीद दिवस के मौके पर आज पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस की तरफ से जिला पुस्तकालय के निकट संस्कृति मंच में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया शिविर के दौरान पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती पश्चिम बर्धमान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरजीत सिंह सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर 1993 के 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद हुए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई उनकी याद में 1 मिनट का मौन रखा गया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस के बैनर तले नो वोटर कार्ड नो वोट की मांग करते हुए महाकरण अभियान किया जा रहा था जब पुलिस की गली से तेरह युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि जिन पुलिस अधिकारियों के आदेश पर उन कार्यकर्ताओं की जान गई थी ममता बनर्जी द्वारा दूसरी पार्टी गठन करके सरकार बनाने के बाद वही दो पुलिस कार्यकर्ता सरकार में मंत्री बन गए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने एक कमीशन का गठन किया था और कहा था कि 21 जुलाई के दोषियों को सजा दी जाएगी लेकिन अभी तक उस कमीशन की रिपोर्ट नहीं आई है और ना ही दोषियों को सजा दी गई है उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी द्वारा उन शहीदों के साथ नाइंसाफी की गई है।













