ईसीएल द्वारा ओपन कास्ट माईन बनाने से खेल के मैदान नष्ट होने का किया स्थानीय लोगों ने विरोध:
1 min read
जमुड़िया ईसीएल द्वारा जमुरिया इलाके में शिवडांगा में ओसीपी का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर आज स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । इनका कहना है कि वहा पर खुले मैदान में वह लोग बचपन से खेलने आए हैं अब अगर वहां पर ओसीपी का निर्माण हो जाएगा तो उनका खेल का मैदान खत्म हो जाएगा इस बारे में उन्होंने ईसीएल अधिकारियों को कई बार कहा है लेकिन इनका कहना है कि प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है जिस वजह से आज वह लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं इनका कहना है कि यहां पर रास्तों की हालत भी काफी खराब है लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इन्होंने साफ कहा कि अगर कंपनी की तरफ से उनके लिए खेल के मैदान का इंतजाम नहीं किया गया और रास्तों की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे












