shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राज्य सरकार की टीम द्वारा हिंदुस्तान केबल्स सेन रेले फैक्ट्री की जमीनों का जायजा लेने का फोसबेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय ने किया स्वागत:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल ने कोलकाता में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी इस मुलाकात के दौरान संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को यह प्रस्ताव दिया गया था कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल और पश्चिम बर्दवान जिले में जो बंद पड़े कारखाने हैं उनको या तो फिर से खुलवाया जाए या फिर वहां पर कोई और परियोजना शुरू की जाए जिससे कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो सके प्रतिनिधिमंडल की तरफ से मुख्यमंत्री से कहा गया था इस क्षेत्र में ऐसे कई केंद्रीय और राज्य सरकार के बंद पड़े कारखाने हैं अगर उन कारखानों को फिर से खुलवाने का प्रबंध किया जाए या उस जमीन पर कोई दूसरा कार्य शुरू किया जाए तो इस क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में काफी सहूलियत होगी मुख्यमंत्री ने फोसबेकी के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया था। उन्होंने वहीं पर पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिया था कि इस प्रस्ताव को किस तरह से कार्यान्वित किया जाए इसकी रूपरेखा तैयार करें इसके बाद राज्य सरकार की एक टीम द्वारा हिंदुस्तान केबल्स और सेन रेले फैक्ट्री की जमीनों का निरीक्षण किया गया और उस पर क्या किया जा सकता है यह समझने की कोशिश की गई इस बारे में जब हमने फोसबेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय से बात की तो उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने संगठन के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया और राज्य सरकार की एक टीम को हिंदुस्तान केबल्स तथा सेन रेले फैक्ट्री की जमीन का जायजा लेने भेजा उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में फिर से औद्योगीकरण को लेकर कितनी गंभीर हैं कि उन्होंने एक वाणिज्यिक संगठन के प्रस्ताव की गंभीरता को समझा और उस पर तुरंत कार्रवाई की सचिन राय ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और आशा जताई की मुख्यमंत्री के इस पहल से आने वाले समय में आसनसोल शिल्पांचल एक बार फिर औद्योगीकरण के क्षेत्र में अपनी पुरानी बुलंदी को छु सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page