आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में बाजार इलाके में डेंगू को लेकर आशा कर्मियों के साथ हुआ शिविर का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज 44 नंबर वार्ड इलाके में नया धर्मशाला में डेंगू को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया यहां पर आशा कर्मियां उपस्थित थीं। अमरनाथ चटर्जी ने इन आशा कर्मियों को मानसून के समय और ज्यादा सक्रिय होने के लिए कहा उन्होंने कहा कि आशा कर्मीयां वैसे भी अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देती हैं लेकिन मानसून के समय क्योंकि डेंगू का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए आशा कर्मियों को और मेहनत करनी होगी सर्वे करना होगा और जहां भी डेंगू पनपना या फैलने की गुंजाइश नजर आती है वहां पर आसनसोल नगर निगम के सहयोग से कार्रवाई करनी होगी उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य में कहीं पर कोई बाधा उत्पन्न होती है तो वह उनसे संपर्क करें लेकिन डेंगू की रोकथाम में शत प्रतिशत प्रयास करना होगा इस मौके पर यहां 44 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान लल्लन खान सनी वर्मा कैलाश शर्मा आदि उपस्थित थे












