आसनसोल साउथ पीपी सब ट्रेफिक गार्ड की तरफ से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती:
1 min read
देश के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी़ं जन्म जयंती के मौके पर आज आसनसोल के भगत सिंह मोड़ इलाके में आसनसोल साउथ पीपी सब ट्रेफिक गार्ड की तरफ से पूरी श्रद्धा के साथ नेताजी की जयंती मनाई गई साउथ पीपी सब ट्रेफिक गार्ड ओसी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आसनसोल साउथ पीपी सब ट्रेफिक गार्ड के तमाम अफसर और सिविक वॉलिंटियर मौजूद थे आसनसोल साउथ पीपी सब ट्रेफिक गार्ड ओसी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के अधिकारियों ने राहगीरों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी साथ ही अधिकारियों की तरफ से सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज के नव निर्माण का आव्हान किया गया












