41 नंबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी भृगु ठाकुर पर हमले के विरोध में भाजपा पहुंची थाने
1 min readआसनसोल टाइम्स : जैसे-जैसे आसनसोल नगर निगम के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है सियासी दलों के बीच रस्साकशी तेज होती जा रही है और कभी-कभार ही रस्साकशी हाथापाई तक पहुंच जा रही है आज भाजपा द्वारा आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी भृगु ठाकुर पर हमले का आरोप लगाया गया इस संदर्भ में भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने आरोप लगाया कि आज शाम को जब भृगु ठाकुर अकेले जा रहे थे तब उन पर कुछ लोगों ने हमला किया जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि इस संदर्भ में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई हैं और थाने के आइसी ने कल दोपहर 12:00 बजे तक हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वह कल दोपहर 12:00 बजे तक इंतजार करेंगे उनको पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है अगर कल दोपहर 12:00 बजे तक भृगु ठाकुर पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।।













