shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जितेंद्र तिवारी के धरना प्रदर्शन पर एमएमआईसी गुरदास चटर्जी का कटाक्ष कहा ज्यादा तवज्जो देने की नहीं है जरूरत:

1 min read

आसनसोल :गाड़ुई नदी की साफ सफाई और अन्य विभिन्न मुद्दों को सामने रखते हुए आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज धधका इलाके में स्थित मंगल पांडे सेतु के समीप धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं उनका कहना है कि आसनसोल नगर निगम द्वारा हमेशा रेल पार इलाके को वंचित किया जाता है गाड़ुई नदी की साफ सफाई के नाम पर हर साल मिलने वाले करोड़ों रुपए का बंदरबांट निगम के पदाधिकारीयों द्वारा किया जाता है इसके साथ ही बुजुर्गों विधवाओं को सही समय पर पेंशन नहीं मिलता इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज वह मंगल पांडे सेतु के समीप धरना दे रहे हैं इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जिस पार्टी में गए हैं उस पार्टी का कोई संगठन नहीं है इस वजह से उस पार्टी के नेताओं के पास कोई काम नहीं है इसलिए वह समय पार करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब वह मेयर हुआ करते थे तब नदी में हर साल बाढ़ आया करता था लोगों की जान चली जाती थी लोग बेघर हुआ करते थे लेकिन इस बोर्ड के कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है और आगे भी नहीं होगा क्योंकि इस बोर्ड के सभी पदाधिकारी इस मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर हैं और समय रहते ही नदी की साफ सफाई की जा रही है उन्होंने कहा कि अगर जितेंद्र तिवारी के धरना प्रदर्शन को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई तो वह एक-दो दिन बाद खुद ही उठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ नहीं है इसका सबूत हर चुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page