shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रेल पार को वंचित करने के आरोप में जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मंगल पांडे सेतु के समीप धरना प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा रेल पार इलाके को वंचित करने का आरोप लगाते हुए आज पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मंगल पांडे सेतु के समीप धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सुबह से ही जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पार्षद गौरव गुप्ता पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर सहित इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा जिस तरह से रेल पार इलाके को वंचित किया जा रहा है उसी के खिलाफ स्थानीय लोगों की नाराजगी को जाहिर करने के उद्देश्य से यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा रेल पार इलाके से टैक्स वसूला जाता है लेकिन यहां के लोगों को सुविधा उपलब्ध नहीं होती उन्होंने कहा कि गाड़ुई नदी की साफ सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए वसूले जाते हैं लेकिन नदी की साफ सफाई नहीं होती उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह पैसा किसकी जेब में जाता है इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में विधवा पेंशन बुजुर्ग पेंशन नहीं मिलने का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से यहां के लोगों को ना तो विधवा पेंशन मिल रहा है और ना ही बुजुर्ग पेंशन जितेंद्र तिवारी ने सवाल किया कि वोट में मारपीट कर चुनाव जीतने के बाद आसनसोल नगर निगम के टीएमसी पदाधिकारी निगम क्षेत्र के लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं वह सिर्फ अपनी जेब भरने में व्यस्त है जितेंद्र तिवारी का कहना था कि यहां के टीएमसी नेता और आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी सिर्फ कोलकाता की चाटुकारिता करते हैं कोलकाता में विकास हो रहा है फ्लाई ओवर बना रहे हैं इससे उनका कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जब आसनसोल नगर निगम यहां के लोगों से टैक्स का पैसा वसूल रहा है तो यहां के लोगों को आखिर नागरिक सेवाएं क्यों नहीं मिलेगी उन्होंने कहा कि आज सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक प्रतीकात्मक तौर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसके बाद भी अगर आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों और पदाधिकारी की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page