दुर्गापुर सब डिविजनल हॉस्पिटल में नई ट्रामा केयर सेंटर के उद्घाटन के दौरान कवि दत्ता प्रदीप मजुमदार कीर्ति आजाद रहे मौजूद:
1 min read
दुर्गापुर :मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए आज दुर्गापुर सब डिविजनल हॉस्पिटल में नए ट्रॉमा केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां वर्धमान दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद विधायक और राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन कवि दत्ता सहित इस अस्पताल के तमाम अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे। विधिवत तरीके नए ट्रामा केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदीप मजूमदार ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहतीं हैं कि राज्य के हर एक कोने में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवा पहुंचे इसे देखते हुए राज्य के विभिन्न अस्पतालों को और आधुनिक बनाया जा रहा है इसी क्रम में दुर्गापुर के सब डिविजनल हॉस्पिटल के अस्पताल में ट्रामा केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि इसके जरिए गंभीर हालरत में लाए गए मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मिलेगी












