आसनसोल नगर निगम पर रेल पार को वंचित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी कल देंगे धरना:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम पर रेल पार इलाके को वंचित करने का आरोप लगाया है इसे लेकर कल वह धधका इलाके में मंगल पांडे सेतु के निकट धरने पर बैठने वाले हैं उससे पहले आज उन्होंने आसनसोल की जनता के लिए एक संदेश जारी करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा रेल पार इलाके के साथ सौतेला आचरण किया जाता रहा है जिस वजह से वहां पर विकास नहीं हुआ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के मौसम में गाडुई नदी में बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न हो जाती है और हर साल उस नदी में डूब कर इस क्षेत्र के लोगों की मौत होती है यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है लेकिन अभी तक आसनसोल नगर निगम द्वारा इस नदी की अच्छी तरह से सफाई को लेकर कोई परियोजना बनाई नहीं गई है जिस वजह से बरसात का मौसम आते ही इस क्षेत्र के लोग नदी को लेकर आतंकित हो जाते हैं इसके अलावा रेल पार इलाके में पानी साफ सफाई स्ट्रीट लाइट जैसे नागरिक सुविधाओं का भी अभाव है जिस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों में अपना जीवन जीना पड़ता है लेकिन आसनसोल नगर निगम को रेल पार के लोगों की मुश्किलों से कोई मतलब नहीं है इन्हीं सब मुद्दों के खिलाफ कल मंगल पांडे सेतु के निकट एक दिन का धरना दिया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि अगर इसके बाद भी आसनसोल नगर निगम की नींद नहीं टूटती है तो आने वाले समय में वह लोग लगातार धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे












