आसनसोल बाजार में हाकर और दुकानदार के बीच विवाद:
1 min read
आसनसोल :एक तरफ जब आसनसोल नगर निगम की तरफ से फुटपाथ को व्यवस्थित करने के बात की जा रही है वहीं आज आसनसोल बाजार केडिया मार्केट मैं एक स्थाई दुकानदार और हाकर के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। केडीया मार्केट के एक स्थाई दुकानदार मोहम्मद नसीमुद्दीन ने कहा कि इस साल 25 जनवरी को उन्होंने अपने दुकान की रजिस्ट्री करवाई थी लेकिन तब से ही उनके दुकान के सामने एक हाकर उनको परेशान कर रहा है वह पहले नीचे बैठकर अपनी दुकानदारी करता था लेकिन अब उसने एक गेट बना लिया है जिससे उनके दुकान के सामने वाला गेट खुलता नहीं है कई बार उसे कहा गया है लेकिन वह मानने को राजी नहीं है इस बारे में उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी से भी गुहार लगाई थी और थाना प्रभारी ने उसे 9 तारीख तक अपनी दुकान नहीं लगाने की बात कही थी लेकिन इसके बावजूद वह जबरदस्ती दुकान लगा रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है हालांकि इस बारे में जब हमने उसे हाकर से बात की तो उन्होंने कहा कि वह यहां पर 48 सालों से दुकान लगा रहे हैं और उस दुकानदार ने यहां दुकान लेने से पहले उनसे बात नहीं की थी












