वर्ष 2024 में ट्रेन के महिला कोच से चार हजार 6 सौ 70 यात्री दबोचे गए:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2024 से लेकर जून तक 141 रेलवे एक्ट के तहत चेन पुलिंग करने में 562 केस रजिस्टर्ड हुए जिनमें आरपीएफ द्वारा 550 लोग गिरफ्तार हुए । इनसे कुल 3 लाख 34हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया दूसरी ओर पूरे मंडल में बिना अनुमति के स्टेशन पर
हॉकरी करने वाले 144 धारा के तहत 1663 केस रजिस्टर्ड हुए 2255 हाकर गिरफ्तार हुए। इन लोगों से 22 लाख 92 हाजर 830 रुपया जुर्माना वसूला गया। दूसरी और पूरे मंडल में मेल एक्सप्रेस और लोकल ट्रेन में महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष व्यक्ति को 162 धारा के तहत ,3205 मामले दर्ज हुए, 4670 पुरुष गिरफ्तार हुए। इनसे कुल 8 लाख 56 हाजर 800 रुपए जुर्माना वसूला गया। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों पर शराब की तस्करी को लगाम लगाने के लिए लगातार सुरक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक ट्रेन और स्टेशनों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था जिसके तहत 6 महीनों में आसनसोल रेल मंडल के सुरक्षा विभाग द्वारा 73 केस रजिस्टर्ड किये गये 21 लाख 31 हाजर 210 मिली लीटर शराब जब्त की गई 49 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पकड़े गए लोगों से 8 लाख 97 हाज्ञर 400 जुर्माना वसूला गया। दूसरी ओर पूरे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान अपना संतुलन खो देने के कारण लाइन के नीचे गिरते ही बचाए जाने वाले व्यक्तियों में 6 पुरुष और तीन महिला थीं। दूसरी ओर पूरे मंडल में चाइल्ड रेस्क्यू में 39 लड़के और 42 लड़कियों को बचाया गया। वहीं स्टेशन परिसर में यात्री की मोबाइल बैग और भी कई ऐसे संबंधित चोरी मामले में पूरे मंडल में 21 केस रजिस्टर्ड हुए और 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और रेलवे की संपत्ति चोरी करने के मामले में पूरे मंडल में 89 चोर को गिरफ्तार किया गया। राहुल राज बताया कि यात्री की सुरक्षा के प्रति विशेष नजर रखी जाती है। कोई बच्चा अगर घर से भाग के स्टेशन पर आकर घूम रहा है इस पर आरपीएफ कड़ी निगरानी रखती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा पूरे मंडल में टिकट दलालों पर नकेल कसने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यात्रा के दौरान महिला की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है।












