shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल टाइम्स ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस किया कई प्रबुद्ध व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल टाइम्स के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर आज जीटी रोड के किनारे राजा रिसॉर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के कई संस्थानों और व्यक्तियों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी शहर के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय एच एन मिश्र विनोद गुप्ता राजेंद्र सिंह बग्गा गुरमीत सिंह पवन गुटगुटिया कुल्टी मदद फाउंडेशन के रवि शंकर चौबे मधु डूमरेवाल कांता खेमका सतपाल सिंह कीर सरबानी दत्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने डांस भी किया जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गए इस मौके पर समाज के प्रति योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया इनमें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए एच एन मिश्र समाज सेवा मुलक काम के लिए मधु डूमरेवाल और आसनसोल मारवाड़ी महिला सम्मेलन कुल्टी मदद फाउंडेशन शुभम एंटरप्राइज प्रगतिशील बावरी समाज डॉ बी आर अंबेडकर क्लब आसनसोल सुकांतो वेलफेयर सोसाइटी तो वही कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राजश्री डांस अकैडमी शहजाद हुसैन कराटे एंड स्पोर्ट्स अकैडमी खेलों के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा और भी कई संस्थानों और व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उन्हीं की बदौलत लोग समाज में क्या अच्छा है और क्या बुरा है इसके बारे में जान सकते हैं इसके लिए पत्रकारों को और मीडिया हाउस को निष्पक्ष तरीके से चीजों को सामने रखने की आवश्यकता है उन्होंने आसनसोल टाइम्स को उनके कार्यों के लिए बधाई दी और आशा जताई की आसनसोल टाइम्स आने वाले समय में पत्रकारिता के आदर्शों पर चलते हुए समाज में अपना योगदान रखेगा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने डांस पेश किया उनको मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया विशिष्ट अतिथियों द्वारा इन बच्चों को मेडल पहनाए गए।

कार्यक्रम का संचालन पीयू ने किया। कार्यक्रम के अंत में आसनसोल टाइम्स के चीफ एडिटर बिरजीश इलाही अंसारी ने कहा कि आसनसोल टाइम्स की हमेशा कोशिश रहती है कि वह निष्पक्ष और समाज के लिए उपयोगी पत्रकारिता करें हमेशा अपने पत्रकारिता के जरिए समाज में कुछ सकारात्मक संदेश देना चाहता है और इसके साथ ही समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी पालन करना चाहता है यही वजह है कि आज चैनल के स्थापना दिवस के मौके पर समाज के उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने का फैसला लिया गया जिन्होंने समाज की बेहतरी में अपना योगदान दिया है।

उन्होंने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सचिन राय विनोद गुप्ता एच एन मिश्र पवन गुटगुटिया गुरमीत सिंह राजेंद्र सिंह बग्गा रवि शंकर चौबे सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने आसनसोल टाइम्स के इस बेहद खास दिन को अपनी मौजूदगी से और खास बना दिया इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल टाइम्स के सदस्यों साजिद हुसैन सुजाता ठाकुर बप्पा ठाकुर तरन्नुम परवीन मिलन माझी अमर पोद्दार एबी पाठक रफीक अहमद संचिता मंडल बापी बनर्जी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में टीम का काफी महत्व होता है और उन्होंने अपनी टीम के हर सदस्य को धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने खास तौर पर गुरमीत सिंह और राजेंद्र सिंह बग्गा को भी धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि इन दोनों के सहयोग के बिना इस कार्यक्रम की सफलता असंभव थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page