आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से 30 जुन को होगा सावन मेले का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। 30 जून को आसनसोल क्लब में इस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आसनसोल और आसपास के इलाकों की वह महिलाएं स्टॉल लगाएंगी जो छोटे स्तर पर अपना व्यापार करती हैं। इस संदर्भ में संगठन की प्रांतीय संपादक मधु डुमरेवाल ने कहा कि आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी सावन मेले का आयोजन किया गया है यह सावन मेला हर साल आयोजित किया जाता है इस साल भी इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आसनसोल और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण को और बढ़ावा देना है उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसी कई महिलाएं हैं जो घरेलू स्तर पर कई चीजों का उत्पादन करती है इन महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए हर साल सावन मेले का आयोजन किया जाता है राखी से पहले इस कार्यक्रम का आयोजन होता है ताकि बहनों को अपने भाइयों के लिए अच्छी राखी प्राप्त हो। कई प्रकार के फूड स्टॉल और अन्य उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे इनमें कपड़े गहने उपहार सामग्री घर की सजावट की सामग्री राखी इन्हीं सबके स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बच्चों के लिए भी मनोरंजन के कई साधन रखे गए हैं इनमें ड्राइंग एक्टिविटी फैंसी ड्रेस कंपटीशन रखे गए हैं इसके साथ ही बच्चों के लिए ऐतिहासिक भवनों और साइंस के प्रोजेक्ट भी रखे गए हैं जिससे के बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा एक लकी ड्रा कूपन का भी आयोजन किया गया है हर आने वाले व्यक्ति को एक लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा जो शाम को खुलेगा और उस व्यक्ति को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा इसके अलावा इस कार्यक्रम में उनके सहयोगी संस्था कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा एक फैशन शो का भी आयोजन किया गया है। वही शाखा सचिव कांता खेमका ने कहा कि 30 जून को आसनसोल क्लब में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी सावन मेले आयोजन किया जाएगा इस बार यहां पर 50 स्टाल लगाए जाएंगे जहां पर घर की सजावट सामग्री उपहार सामग्री राखी आदि उपलब्ध होंगे यह कार्यक्रम 30 जून को आसनसोल क्लब में रखा गया है इसका उद्देश्य उन महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है जो घरेलू तौर पर विभिन्न चीजों का उत्पादन करते हैं या व्यवसाय की दुनिया में नई हैं उनको अपनी चीजों को लोगों तक पहुंचा सके इसके लिए इस सावन मेले का आयोजन किया गया है












