shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के विशिष्ट व्यवसाईयों और उद्योगपतियों ने नवनियुक्त एडीडीए चेयरमैन कवि दत्ता को किया सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर हाल ही में दुर्गापुर के विशिष्ट व्यवसायी कवि दत्ता को नियुक्त किया गया था आज आसनसोल के कुछ विशिष्ट व्यवसाईयों और उद्योगपतियों ने कवि दत्ता का आसनसोल में उनके कार्यालय में स्वागत किया और उनको सम्मानित किया। इस मौके पर रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े शंकर चटर्जी पवन गुटगुटिया वी के ढल जगदीश बागड़ी हरिनारायण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। सभी ने कवि दत्ता को उनके नए पद के लिए बधाई दी और आशा जताई कि उनकी नियुक्ति से आसनसोल और दुर्गापुर में व्यवसाय और उद्योग को एक नई ऊर्जा मिलेगी उन्होंने कहा कि आसनसोल का व्यापारी वर्ग हमेशा कवि दत्ता के साथ रहेगा और इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए उनके द्वारा लिए गए हर फैसले में उनको समर्थन किया जाएगा। वहीं कवि दत्ता ने भी इस सम्मान के लिए सभी विशिष्ट हस्तियों को धन्यवाद दिया और कहा कि आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्र में व्यवसाय और उद्योग का विकास करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है और इसमें सब का सहयोग अति आवश्यक है इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page