अपने दिवंगत माता-पिता की याद में एक व्यक्ति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
:
आसनसोल :कल्याणपुर हाउसिंग में हर साल की तरह इस साल भी कल्याण मंडल और मुनमुन मंडल द्वारा कल्याण मंडल के दिवंगत माता-पिता शंभू मंडल और अन्नपूर्णा मंडल की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में कल्याण मंडल ने कहा कि वह हर साल इस गर्मी के मौसम में अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसके साथ ही उनके मोहल्ले के लोग भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते हैं उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य उनके दिवंगत माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करना है और रक्तदान के जरिए वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं उन्हें कहा कि वह इसी तरह माता-पिता को श्रद्धांजलि देते हैं ।












