कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटा मोहब्बत का शरबत:
1 min read
आसनसोल :कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन के मौके पर आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे गिरजा मोड़ के सामने कांग्रेस पार्टी ऑफिस के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रहागीरों को ठंडा शरबत और चना गुड़ बताशा प्रदान किया गया कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कार्यक्रम को मोहब्बत का शरबत नाम दिया गया था इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता के प्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है उसी जन्मदिन के मौके पर आज आसनसोल में इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के बीच से ठंडा शरबत वितरित किया गया और उनको चना और गुड़ खिलाया गया उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके जन्मदिन के मौके पर कोई केक काटकर जश्न न मनाया जाए लोगों की सेवा करके इस दिन को मनाया जाए और उसी के अनुसार आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज हजारों लोगों को यह सेवा प्रदान की गई। वही एक और कांग्रेस नेता शाह आलम ने भी कहा कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर यह विशेष कार्यक्रम रखा गया जहां भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए ठंडा शरबत पिलाया गया और चना गुड़ खिलाया गया












