shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन कवि दत्ता ने आज संभाला आधिकारिक रूप से पदभार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन कवि दत्ता ने आज आसनसोल में संस्थान के कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय दोनों डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा अभिजीत घटक और आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। मेयर द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर कवि दत्ता को नए पद पर स्वागत किया गया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है कि उनको आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण जैसे एक प्रतिष्ठित संस्थान का चेयरमैन बनाया गया है उन्होंने कहा कि उनको इस संस्थान के कार्य प्रणाली के बारे में समझने में कुछ समय चाहिए इसके बाद ही वह यहां की कार्य प्रणाली को लेकर कोई टिप्पणी कर सकते हैं उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आसनसोल और दुर्गापुर दोनों ही आधुनिक शहर बने जहां पर लोग स्वच्छता का ख्याल रखें। इधर उधर गंदगी ना फेंका जाए अतिक्रमण न हो इन सब चीजों के लिए एक प्लानिंग की जरूरत होती है जो उनके दिमाग में है उसको कार्यान्वित करने के लिए सबका साथ उनको जरूरत होगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि सबको साथ लेकर वह इसे पूरा भी कर पाएंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण जैसे एक इतने बड़े संस्थान में वॉइस चेयरमैन की भी बहुत बड़ी भूमिका होती है उन्होंने कहा कि उज्जवल चटर्जी से वह अनुरोध करते हैं कि वह उन्हें इस संस्थान के रोजमर्रा के कामकाज को सुचारू ढंग से संपन्न करने में उनका मार्गदर्शन करें बैठक में आए और किस तरह से आसनसोल और दुर्गापुर दोनों शहरों के विकास को और गति प्रदान की जा सके इस बारे में मिल बैठकर फैसला लिया जाए। वही उनके पहले आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी से उनकी तुलना के बारे में उन्होंने कहा कि उनके साथ उनकी कोई तुलना नहीं हो सकती तापस बनर्जी एक बहुत ही सुलझे हुए नेता हैं जिन्होंने हमेशा बहुत सोच समझकर सबको साथ लेकर हर कार्य को अंजाम दिया है। वही जब कवि दत्ता से पूछा गया कि तापस बनर्जी ने आसनसोल और दुर्गापुर में जमीन माफियाओं के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी थी उसके बारे में वह क्या सोचते हैं इस पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में टिप्पणी करने के लिए इस पद पर बहुत नए हैं उनको चीजों को समझने की जरूरत है उसके बाद ही वह कोई टिप्पणी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page