पश्चिम बंगाल प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा ऑनलाइन तीन दिवसीय निशुल्क बाल संस्कार शिविर का आयोजन:
1 min read


आसनसोल :पश्चिम बंगाल प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा ऑनलाइन त्रि दिवसीय निःशुल्क बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।इसमें ७५ बच्चों ने इसका लाभ उठाया।
१०जून से १२जून बंगाल प्रांत द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष बिनीता जी के दिशा निर्देश में आसनसोल की प्रांतीय बाल विकास प्रमुख निधि पसारी,सह प्रमुख स्नेहा खेमानी द्वारा इसका आयोजन किया गया।
निधि पसारी ने बताया कि इस मौके पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी के आशीर्वचन सुनने का मौका मिला,साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लाखोटिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा लाखोटिया, राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी,राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख इंदु गर्ग और अंशु गुप्ता,राष्ट्रीय नेत्र और अंगदान प्रमुख रेणु अग्रवाल,राष्ट्रीय संस्कार और संस्कृति प्रमुख मधुलिका सिंघानिया,प्रांतीय निवर्तमान अध्यक्ष बबिता बगड़िया ने भी अपने आशीर्वचन देकर के हमारा मनोबल बढ़ाया,साथ ही प्रांतीय सचिव कंचन ड्रोलिया,प्रांतीय कोषाध्यक्ष नीलू अग्रवाल और प्रांतीय संपादक मधु डुमरेवाल,प्रांतीय जोन प्रमुख पिंकी धानुका,सुनीता अग्रवाल,स्वीटी लोहिया, उपस्थित थे।
गणेश वंदना,समिति प्रार्थना और 3 बार ॐ का उच्चारण से कार्यक्रम को शुरू किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन एक्सेल किड्स आसनसोल वेदिक मैथ्स वर्कशॉप करवाया और बच्चों को बहुत ही सरलता के साथ गणित के सूत्र बताए दूसरे दिन दुर्गापुर आर्ट ऑफ़ लिविंग की प्रशिक्षक बिंदु भगत ने बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग और वैदिक मंत्र का कार्यक्रम रखा उन्होंने बच्चों को बहुत सुंदर कहानी सुनाएं इसके जरिए उन्होंने बच्चों में निर्भय होकर सच बोलने के गुण को विकसित किया गया। इसके साथ ही नमस्ते बोलने के महत्व संस्कृत के श्लोक का उच्चारण के साथ रामायण के प्रश्नों के उत्तर भी पूछे गए वहीं तीसरे दिन टॉडलर्स मोंटेसरी स्कूल की सह संस्थापिका प्रियंका सेठ राय ने क्राफ्ट बेड टच गुड टच की जानकारी बच्चों को दे इसके साथ उन्होंने ईको ब्रीक बनाना और उसके उपयोग के बारे में बताया इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को कई ज्ञानवर्धक गेम्स भी खिलवाए। प्रियंका सेठ राय ने बच्चों से पहेलियां पूछी पेपर से कार्ड बनाकर अपने दादा-दादी नाना नानी को देने के लिए प्रेरित किया बच्चों को बेड टच और को टच के बारे में बताया गया । वही प्रांतीय बाल विकास प्रमुख निधि पर सारी द्वारा ईको ब्रीक्स कैसे बनाया जाता है और इसके उपयोग से पर्यावरण को कैसे लाभ पहुंचता है इसके बारे में बच्चों को जानकारी दी। सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय तथा प्रांतीय अतिथियों की शुभकामनाएं से यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा












