shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दामागोड़िया में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया पथावरोध:

1 min read

कुल्टी :इस साल आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्र में गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ऐसे में लोगों को पानी की भी भारी समस्या हो रही है ऐसा ही कुछ नजारा आसनसोल नगर निगम के 66 नंबर वार्ड अंतर्गत दामागोड़िया में देखा जा रहा है यहां पर ग्रामीण पीने के पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं पानी की इस भीषण परेशानी से तंग आकर स्थानीय निवासियों ने बराकर कल्याणकारी मुख्य सड़क मार्ग को अवरूद्ध करने का ऐलान किया यहां के लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पिछले शुक्रवार से यहां पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है यहां के लोगों का आरोप है कि जब इस बारे में उन्होंने इस वार्ड के पार्षद अशोक पासवान से बात की तो उन्होंने कहा कि क्योंकि यहां से वोट नहीं मिला है इसलिए पानी की आपूर्ति बंद है इस बारे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम चुनाव के समय जल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया था जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि नगर निगम चुनाव के बाद पानी की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा और तब तक नगर निगम द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही बीसीसीएल भी टैंकर से पानी की आपूर्ति करेगी लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे निकलने के बाद पिछले शुक्रवार से नगर निगम द्वारा उपलब्ध पानी का टैंकर नहीं आ रहा है और बीसीसीएल भी यहां के लोगों की जरूरत के मुताबिक पानी की आपूर्ति नहीं कर रही है इसीलिए इस प्रचंड गर्मी में पानी की समस्या से परेशान होकर यहां के लोगों ने सड़क जाम करने का ऐलान किया है स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद अशोक पासवान का कहना है कि क्योंकि यहां से वोट नहीं मिला है इसलिए पानी बंद है हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी पार्षद अशोक पासवान ने कहा कि किसी क्षेत्र से मतदान के दौरान वोट मिले चाहे नहीं मिले लेकिन नगर निगम का विकास कार्य रुक नहीं सकता वह अनवरत जारी रहता है उन्होंने बताया कि मेन पाइप का काम चल रहा है जिस वजह से पानी कम मिल रहा है बीसीसीएल के दो टैंकर पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। आपको बता दें कि 2022 में नगर निगम चुनाव के दौरान यहां के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया था पानी की समस्या को लेकर उन्होंने यह फैसला लिया था हालांकि उस समय यहां से टीएमसी प्रत्याशी ने आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद पानी की समस्या का नगर निगम द्वारा स्थाई समाधान निकाला जाएगा और तब तक नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर से यहां के लोगों को पानी की आपूर्ति की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page