43 नंबर वार्ड अंतर्गत रंगीनियां पाड़ा के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया एमएमआईसी गुरदास चटर्जी का 58वां जन्मदिन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी की आज 58वीं सालगिरह है। आज आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के रंगनिया पाड़ा पार्टी कार्यालय में उनके समर्थकों तथा शुभचिंतकों द्वारा केक काटा गया तथा उनको जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता मोहम्मद शकील शेख सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि यह उनके शुभचिंतकों और समर्थकों का प्यार है कि आज उन्होंने उनके लिए यह आयोजन किया गुरदास चटर्जी ने कहा कि वह एक जन्म प्रतिनिधि हैं और हमेशा लोगों की सेवा करते रहना चाहते हैं लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं यही वजह है कि लोग भी उन्हें काफी प्यार करते हैं आशीर्वाद देते हैं और आज उनके जन्मदिन पर उनके समर्थक हो और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें यह उपहार दिया गया जिसके लिए वह अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले ही आसनसोल में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है हर एक टीएमसी कार्यकर्ता के लिए यह बहुत खुशी की बात है और आज उनका जन्मदिन है । विभिन्न पार्टी कार्यालयों में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी जा रही है केक काटे जा रहे हैं इसके लिए वह सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं के शुक्रगुजार हैं वह चाहते हैं कि वह हमेशा लोगों के काम आते रहे और उनकी परेशानियों को दूर करते रहें












