shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भारत के लोगों ने किया नरेंद्र मोदी के अहंकार को चकनाचूर – वी शिवदासन दासु:

1 min read

आसनसोल :आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर चौधरी ने एक प्रेस मीट कर कहा कि आसनसोल में भाजपा के एक प्रत्याशी की वजह से बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को तीन सीट का नुकसान हुआ इस बारे में हमने टीएमसी के वरिष्ठ नेता वी शिवदासन उर्फ दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी मामला है इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा दूसरी बार आसनसोल से लोकसभा का चुनाव जीते हैं और यह संभव हुआ है आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के आम टीएमसी कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से उन्होंने कहा कि वह इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते कि कौन प्रत्याशी स्थानीय था या कौन बाहर से आया था उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा इससे पहले भी टीएमसी के प्रत्याशी हुए थे और उनको यहां की जनता का आशीर्वाद मिला था और इस बार भी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत हुई है उन्होंने कहा कि यह जीत ममता बनर्जी की जीत है यह जीत अभिषेक बनर्जी की जीत है। इन दोनों को देखकर ही टीएमसी का एक आम कार्यकर्ता राजनीति करता है और यही वजह है कि यहां से लगातार दो बार टीएमसी को जीत हासिल हुई है दासु ने कहा की पश्चिम बंगाल की जनता को यह बात समझ में आ गई है कि एक तरफ है मोदी की गारंटी जो कभी पूरी नहीं होती और दूसरी तरफ है ममता बनर्जी की गारंटी ममता बनर्जी जो कहती है उसे पूरा करती है ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल में लोगों के लिए कई जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिनका लाभ हर धर्म और राजनीतिक दल के लोग उठा रहे हैं जबकि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पिछले 10 सालों में भारत में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है वही जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा के मुकाबले इस बार लोकसभा चुनाव में टीएमसी को विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में वोट कम मिले हैं सात विधानसभा में से दो विधानसभा में टीएमसी को हार झेलनी पड़ी है इस पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव में फर्क होता है लेकिन यह खुशी की बात है कि आम चुनाव में भी लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराने की काफी कोशिश की गई थी भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन राज्यों में जहां उनकी सरकार है स्थानीय पुलिस के सहारे मतदान करवाया गया उन्होंने उदाहरण के लिए केरल उड़ीसा मध्य प्रदेश आदि का हवाला दिया जबकि बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुआ और वह भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में लेकिन फिर भी बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव के नतीजे से एक बात साफ हो गई कि किसी का भी अहंकार नहीं टिकता नरेंद्र मोदी का भी अहंकार नहीं टीका वह हर बात पे कहते थे मोदी की गारंटी मोदी की सरकार लेकिन देश की जनता ने नरेंद्र मोदी की अहंकार को चकनाचूर कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page