सालानपुर थाने की पुलिस की बड़ी कामयाबी प्रतिबंधित सिरप के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सालानपुर थाना क्षेत्र के बनजेमारी इलाके में छापेमारी कर सुमन दत्ता और चंदन रुद्रा नामक दो व्यक्तियों को 1 किलो 800 ग्राम भारत में प्रतिबंधित फैंसीडिल सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया खबरों के मुताबिक यह दोनों व्यक्ति सालनपुर इलाके के कुख्यात चोर हैं सूत्रों के मुताबिक सालानपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात को बनजेमारी इलाके में पुलिस ने दबिश डाली और प्रतिबंधित सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया ज्ञात हुआ है कि यह दोनों व्यक्ति सालानपुर आकर प्रतिबंधित सिरप की तस्करी का कारोबार किया करते थे पुलिस ने आज दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को आसनसोल अदालत में पेश किया और अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि पूरे गोरख धंधे में और कौन-कौन शामिल है














