आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति और ओडिसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होगा वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :बचपन में गणित से डर नहीं लगता हो ऐसे छात्र गिने-चुने ही रहे होंगे जब भी गणित की बात आती थी विद्यार्थियों के पसीने छूटते थे दरअसल यह इसलिए होता था क्योंकि उन्हें गणित के सवालों को हल करने के तरीके या सूत्र का पता नहीं था वैदिक गणित विद्यार्थियों के इसी दर को दूर करके उन्हें गणित में पारंगत बनाता है। विद्यार्थियों को वैदिक गणित के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए ओडीसी क्लब एवम् आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान मे एक्सेल किड्स अकादमी द्वारा वैदिक गणित वर्कशॉप आयोजित किया गया है। इसमे बच्चे
मज़ेदार तरीके से गणित सीखेंगे। वेदिक गणित के रहस्यों को जानेंगे। तेज गणनाओं में महारत हासिल करेंगे। कक्षा VI और उससे ऊपर के छात्रों के लिए यह पद्धति उत्तम है। 8 जून शाम 4 बजे ओडिसी क्लब, सृस्टीनगर, आसनसोल में इसका आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि वेदिक गणित भारतीय गणित की एक प्राचीन प्रणाली का नाम है। इसमें गणितीय गणनाओं को तेज़ करने के लिए तकनीकों (जिन्हें सूत्र भी कहा जाता है) का संग्रह है। वेदिक गणित का सबसे रोमांचक लाभ यह है कि यह बहुत सरल है और गणनाओं को 10 से 15 गुना तेज़ करने में मदद करता है। यह छात्रों के लिए लगभग जादू जैसा लगता है और इसलिए गणित में रुचि भी पैदा करता है।












