आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की बढ़त पर अभिजीत घटक ने क्षेत्र के श्रमिक वर्ग को दिया धन्यवाद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए मतगणना का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है अब यह बात स्पष्ट होती जा रही है कि यहां से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा लगातार अपनी बढ़त बनाते जा रहे हैं और शायद अब यह बढ़त निर्णायक बढ़त होने की तरह कदम बढ़ा चुकी है इसे देखते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में टीएमसी के कैंप में मौजूद पश्चिम वर्धमान जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक ने आसनसोल से लेकर दुर्गापुर तक जितने भी औद्योगिक क्षेत्र हैं उन सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उनके श्रमिक संगठन से जुड़े सभी श्रमिकों को धन्यवाद दिया अभिजीत घटक ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की जीत में इन श्रमिकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है उन्होंने इन श्रमिकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने प्रचार से लेकर रैलियों सभाओं में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आसनसोल में टीएमसी प्रत्याशी की जीत से एक बार स्पष्ट हो गई है कि यहां की जनता ने एक बार फिर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है












