आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जीत के और करीब:
1 min read

आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल लोकसभा केंद्र से प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से पीछड़ रहे हैं आखरी समाचार मिलने तक वह तकरीबन 41000 वोटो से पीछे थे जब सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आज आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचे तो उनको देखकर वहां पर मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जाय बांग्ला किनारे लगे जिस पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को थोड़ी नाराजगी जताते हुए देखा गया वही इस बारे में जब हमने पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यहां पर टीएमसी को बड़ी जीत हासिल होगी रही बात एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दिखाने की तो नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था की यह सब कुछ गोदी मीडिया और मोदी मीडिया की मिली भगत से किया जा रहा है ताकि भारतीय जनता पार्टी के काउंटिंग एजेंट हतोत्साहित ना हो जाए। उन्होंने कहा कि इन नतीजे से एक बात स्पष्ट हो गई की राज्य की जनता ममता बनर्जी के साथ है और जिस तरह से लक्ष्मी भंडार कन्याश्री जैसी परियोजनाओं के जरिए ममता बनर्जी ने लोगों की भलाई की है उस लोगों ने प्रभावित होकर ममता बनर्जी और टीएमसी को धन्यवाद दिया है और संदेश खाली जैसी साजिश को नकार दिया है।












