लोकसभा चुनाव परिणाम में जीत हिंदुस्तानीयों की एकता और भाईचारे की ही होनी चाहिए – फ़िरोज़ खान एफके:
1 min read
आसनसोल :एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया कि 4 जून को पुरे देश के लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आएगा। चुनाव परिणाम में एनडीए या आई.एन.डी.आई.गठबंधन की हार जीत का फैसला नहीं होगा। ये देश की जनता की सोच, जनता क्या चाहती है, जनता को भविष्य में कैसा देश चाहिए, ये फैसला होगा। और जनता के हर फैसले को दिल से मानना हम सभी देश वासियों की जिम्मेदारी भी है।
फ़िरोज़ खान एफके ने पूरे देश वासियों से यह अपील की है लोकसभा चुनाव के नतीजे जो भी आए हमें जनता का फैसला समझ कर फैसले का सम्मान करते हुए आपस की एकता, प्यार, भाईचारा बनाए रखना है। कोई भी पार्टी या नेता की वजह से खुद की एकता और भाईचारा ख़राब नहीं कर सकता। चुनाव और नेता आते जाते रहेंगे, जो हर समय साथ नहीं रहेंगे, मगर हम लोग सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, सभी लोगों को साल भर मिल कर ही रहना है और हम ही लोग एक दूसरे के काम आएंगे और एक दूसरे के दुख सुख में शामिल रहेंगे, इसलिए चुनाव के परिणाम के बाद सब राजनीतिक मतभेदों को भूल कर सिर्फ और सिर्फ देश का विकास और शांति के बारे में सोचे और आपस में एकता, भाईचारा और शांति बनाए रखें और पुरी दुनिया में हमारे देश की एकता और भाईचारा का पैगाम दे।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी की हार जीत हो मगर जीत हिंदुस्तानीयों की एकता और भाईचारे की होनी चाहिए और सभी देश वासियों को मिल कर पूरे देश के विकास और शांति एकता भाईचारा बनाने में अपना अपना युगदान देना है












