आसनसोल रेलवे डिवीजन के भारत स्काउट एंड गाइड्स के कैडेट्स ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में चलाया जागरूकता अभियान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेलवे डिवीजन के भारत स्काउट एंड गाइड्स की तरफ से प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में समाज को जागृत करने के लिए आज एक पहल की गई। भारत स्काउट एंड गाइड्स के कैडेट्स ने आज आसनसोल के डीआरएम कार्यालय के सामने एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसके जरिए उन्होंने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया इस नाटक के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की की प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है यह जलता नहीं है यह मिट्टी में घुलमिल नहीं जाता है यह हजारों सालों तक पर्यावरण में ही रहता है इसके अलावा जब प्लास्टिक नालियों में जमा हो जाता है तो बारिश के मौसम में नालियां जाम जाने की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है इसलिए उन्होंने इस नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया इसके अलावा उन्होंने यह भी संदेश देने की कोशिश की कि अगर प्लास्टिक को इधर-उधर कहीं भी फेंक दिया जाता है तो गाय बकरी आदि मवेशी उसे खा लेते हैं जिससे उनको भी नुकसान पहुंचता है इसलिए उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से काम करने का अनुरोध किया इसके बाद भारत स्काउट एंड गाइड्स के कैडेट्स ने डीआरएम कार्यालय के विभिन्न विभागों में जा जाकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया और उनसे अनुरोध किया कि वह अपने रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें।












