काजी नजरल इस्लाम की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया उन्हें याद:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के चुरुलिया इलाके में आज काजी नज़रुल इस्लाम की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी जनरल सेक्रेटरी वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी साधन माझी तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्रोही कवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान बप्पा चटर्जी ने कहा कि काजी नज़रुल इस्लाम भारत के एक महान सपूत थे उन्होंने अपनी लेखनी से अंग्रेजी हुकूमत की जड़े दिला दी थी वह सही मायने में एक धर्मनिरपेक्ष इंसान थे जिन्होंने न सिर्फ अपने साहित्य से बल्कि अपने जीवन के जरिए भी धर्मनिरपेक्षता को जिया था। वही जितेंद्र तिवारी ने भी काजी नज़रुल इस्लाम को एक महान व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी में इतना जोर था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारी भी उनसे प्रेरित होते थे उन्होंने कभी भी जाति या धर्म के नाम पर लोगों में भेदभाव नहीं किया उनके लिए सभी एक समान थे दोनों ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज की तारीख में सिर्फ बंगाल नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में काजी नज़रुल इस्लाम जैसे शख्सियत के आदर्श का अनुसरण करने की आवश्यकता है












