आसनसोल नगर निगम की तरफ से मनाई गई काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की 125 वीं जयंती के अवसर पर आज आश्रम मोड़ पर स्थित काजी नज़रुल इस्लाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा आसनसोल नगर निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्थानीय निवासी मौजूद थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने काजी नज़रुल इस्लाम को भारत का महान सपूत बताया उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि वह आसनसोल में पैदा हुए थे और उन्होंने अपने साहित्य से अंग्रेजों को हिला कर रख दिया था अंग्रेज उनकी रचनाओं से बेहद डरते थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारी भी इस बात को स्वीकार करते थे कि काजी नज़रुल इस्लाम की रचनाएं पढ़ने से उनके अंदर अंग्रेजों से लड़ने की एक अलग ही शक्ति पैदा होती है वही गुरदास चटर्जी ने भी काजी नज़रुल इस्लाम को एक महान व्यक्ति बताया उन्होंने कहा कि आज जब हम धर्म के नाम पर एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं काजी नज़रुल इस्लाम ने हमें सांप्रदायिक सौहार्द्ध का संदेश दिया उनके द्वारा लिखे गए श्यामा संगीत आज पूरे बंगाल में लोकप्रिय है उन्होंने दिखा दिया कि धर्म के नाम पर विभाजन कितना खोखला है












