shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन बंगाल प्रांत की पदाधिकारीयों ने किया आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति का दौरा:

1 min read

आसनसोल :23 मई को आसनसोल क्लब में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन बंगाल प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल और सचिव कंचन ड्रोलिया आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की
आसनसोल शाखा के दौरे पर आई ।
प्रांतीय अतिथियों का भव्य स्वागत शाखा बहनों द्वारा बहुत ही सुंदर स्वागत नृत्य और गान के द्वारा किया गया।
अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया,उन्होंने बताया कि शाखा सचिव कांता खेमका ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया एवम कोषाध्यक्ष चित्रलेखा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
बंगाल की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अतिथियों को दुपट्टा,
पौधे के साथ साथ छोटी मिट्टी की सुराही जो खास तौर पर कान्हा जी के लिए बनाई गई थी,देकर उनका सम्मान किया गया। आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि
यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे आसनसोल शाखा से चार बहने प्रांतीय पदाधिकारी है, प्रांतीय संपादिका मधु डुमरेवाल, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख निधि पसारी, प्रांतीय तकनीकी प्रमुख कृति खेतान, प्रांतीय सह बाल विकास प्रमुख स्नेहा खेमानी एवं शाखा विशेष सलाहकार निर्मला गुटगुटिया को भी सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष विनीता अग्रवाल एवं प्रांतीय सचिव कंचन ड्रोलिया ने आसनसोल शाखा पीएसटी को भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
शाखा द्वारा एक जरूरतमंद बहन को सिलाई मशीन भी सभी प्रांतीय पदाधिकारीयों के हाथों से दिलवाई गई।प्री वेडिंग सूट पर एक नाटिका प्रस्तुत कर शाखा बहनों द्वारा समाज को एक बहुत ही सुंदर और स्पष्ट संदेश दिया गया।
प्रांतीय पदाधिकारीयों ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव ने अपने उदगार में आसनसोल शाखा के प्रत्येक कार्य को बहुत सराहा एवं सभी सदस्यों को सेवा कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवं सेवाकार्य को और भी सुंदर तरीके से कैसे किया जाए,इस पर भी बहनों का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर रेखा गाड़ीवान,शीतल जालान,प्रेमा खेमानी,निधि भारूका,लक्ष्मी अग्रवाल, रचना मखेरिया, बंदना अग्रवाल और भी सदस्याएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page